17 अब भी पकड़ से बाहर
भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य की विभिन्न जेलों से पिछले पांच वर्षों के दौरान कुल 44 कैदी फरार हो गए हैं। यह जानकारी विधानसभा में दी गई। मुख्यमंत्री तथा गृह विभाग के प्रभारी मंत्री मोहन चरण माझी ने सदन में लिखित उत्तर के माध्यम से यह विवरण साझा किया। विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार राज्य में वर्तमान में कुल 86 जेलें हैं, जिनमें 18,176 कैदी बंद हैं। इनमें से 14,040 कैदी विचाराधीन (अंडरट्रायल) हैं, जबकि 4,136 कैदी ऐसे हैं जिन्हें अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद सजा काटनी पड़ रही है।
यह आंकड़े राज्य की जेलों में विचाराधीन कैदियों की बड़ी संख्या को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि पिछले पांच वर्षों में राज्य की विभिन्न जेलों से 44 कैदी फरार हुए हैं। इनमें से 27 कैदियों को पुलिस और प्रशासन ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी भी 17 कैदी फरार हैं और उन्हें पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाश और कार्रवाई जारी है।