Please wait...

 
Trending Now
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाओं का हुआ सम्‍मान, 500 जरूरतमंदों को साड़ी वितरण
  • उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बलांगीर शाखा के चुनाव 28 मार्च को
  • जिंदल स्टील ने मनाया नवीन जिंदल का जन्मदिन
  • ‘वूमेन कल्चरल मीट 2026’ का भव्य शुभारंभ
  • एसबीआई कटक ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Tuesday, Mar 10, 2026
Published on: Monday, March 09, 2026
राज्य

पुरी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों के लिए कुछ ट्रेनें रद्द


भुवनेश्वर, (निप्र) : यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि और परिचालन दक्षता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पूर्व तट रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) ने पुरी रेलवे स्टेशन पर व्यापक आधारभूत संरचना उन्नयन कार्य शुरू किया है। इस परियोजना के अंतर्गत स्टेशन यार्ड में बैलेस्टलेस ट्रैक का निर्माण तथा प्लेटफॉर्म संख्या 7 और 8 का विकास किया जा रहा है। इन आवश्यक कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 14 मार्च 2026 से 16 मई 2026 के बीच कुछ रेल सेवाओं को निर्धारित तिथियों पर अस्थायी रूप से रद्द किया जाएगा। 
 
 02839 शालीमार-पुरी टीओडी विशेष 15, 22, 29 मार्च; 5, 12, 19, 26 अप्रैल तथा 3 और 10 मई 2026 को रद्द रहेगी। 02840 पुरी-शालीमार टीओडी विशेष  16, 23, 30 मार्च; 6, 13, 20, 27 अप्रैल तथा 4 और 11 मई को रद्द रहेगी। 08012 पुरी-भंजपुर टीओडी विशेष 15, 20, 22, 27, 29 मार्च; 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 अप्रैल तथा 1, 3, 8, 10 और 15 मई को रद्द रहेगी। 08011 भंजपुर-पुरी टीओडी विशेष 14, 19, 21, 26, 28 मार्च; 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 अप्रैल तथा 2, 7, 9, 14 और 16 मई 2026 को रद्द रहेगी।
 
68409/68410 खोद्र्धा रोड-पुरी-खाेर्द्धा रोड मेमू 15 मार्च से 31 मार्च, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तथा 1 मई से 15 मई तक रद्द रहेगी। पूर्व तट रेलवे ने यात्रियों से इस अवधि के दौरान सहयोग करने की अपील की है। रेलवे के अनुसार, यह अल्पकालिक असुविधा दीर्घकालिक सुरक्षा, विश्वसनीयता और क्षमता वृद्धि सुनिश्वित करने के लिए आवश्यक है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले वे भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर रेलगाडिय़ों का समय-सारिणी देखें या संबंधित रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त कर लें। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.