पारादीप, (निप्र) : जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील ने अपने मधुबन स्थित कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं केवल परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के पास सभी क्षेत्रों में कार्य करने के लिए आवश्यक कौशल, अनुभव और सकारात्मक सोच मौजूद है।
साथ ही यह भी जोर दिया गया कि कार्यस्थल हो या परिवार, पुरुष और महिला के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और अतिथियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि हर दिन सुनिश्चित किए जाने चाहिए। इस अवसर पर जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता जिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में वेब प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जटाधारी मुहान मरीन थाना की प्रभारी अधिकारी कल्याणमयी सेंध थीं।
इस कार्यक्रम में प्रोजेक्ट हेड विश्वनाथ प्रभु के सहित वरिष्ठ अधिकारी शन्मुगम एएस, राकेश ओझा, मनोज कुमार सिंह और गोपाल साहा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों के लिए म्यूजिकल चेयर, पासिंग द बॉल, हिडन टैलेंट प्रस्तुति, नृत्य और गीत जैसे कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मचारियों को अंत में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।