भुवनेश्वर, (निप्र) : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, भुवनेश्वर ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर ‘गृहलक्ष्मी स्वाभिमान अभियान’ और ‘एनजीओ सम्मेलन’ का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीतिका का संगान किया। अध्यक्ष सुशीला सेठिया ने स्वागत भाषण दिया और विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष डा ऐश्वर्या बिस्वाल एवं मुख्य वक्ता के रूप में लेखिका सुनीति मुंड उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष डा ऐश्वर्या बिस्वाल और लेखिका सुनीति मुंड को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 13 एनजीओ को आमंत्रित किया गया, सभी के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। एनजीओ का संक्षिप्त परिचय देते हुए सभी को दुपट्टा, मोमेंटो और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सभा के पूर्व अध्यक्ष महेश सेठिया और तेयुप के अध्यक्ष जितेंद्र बैद ने विचार व्यक्त किए। मंडल की पूर्व अध्यक्ष शशि सेठिया और मुन्नी बेताला ने अपने-अपने भाव व्यञ्चत किए। केंद्र के निर्देशानुसार विज्ञा बेताला, जो कि मुनि मेघकुमार की संसार पक्षीया माता हैं, उन्हें प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। महिला मंडल की ओर से संस्था में नि:स्वार्थ भाव से सेवा के लिए संपत देवी बिनायकिया को सम्मानित किया गया। मंडल की बहनों ने महिला दिवस पर सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी। कन्या मंडल ने नारी शक्ति पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल की दोनों सहमंत्री प्रिया बरडिया एवं ममता भंडारी ने किया। अध्यक्ष संतोष सेठिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।