राज्य के विकास पर हुई चर्चा
भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति ने सोमवार को कहा कि उन्हें नई दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का सम्मान प्राप्त हुआ। इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति से अवगत कराया।
उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘विकसित ओडिशा’ और ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप राज्य की प्रगति को तेज करने के लिए उठाए जा रहे कई महत्वपूर्ण कदमों के बारे में भी बताया। कंभमपति ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान ओडिशा के विकास की दिशा और राज्य की प्रगति को और मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करने का अवसर मिला।