Please wait...

 
Trending Now
  • सीआईआई ओडिशा राज्य परिषद के अध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह
  • राज्यसभा चुनाव के कारण 16 मार्च को विधानसभा की बैठक रद्द
  • नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर : शादी के भोज में घट रहा मेन्यू
  • नवीन की टेंशन : बैठक में नहीं पहुंचे 6 विधायक
  • राज्यसभा चुनाव : नवीन को सता रहा पराजय का भय , विधायक नहीं मान रहे दल की बात
Monday, Mar 16, 2026
Published on: Saturday, March 14, 2026
व्यापार

सीआईआई ओडिशा राज्य परिषद के अध्यक्ष बने अनिल कुमार सिंह


भुवनेश्वर, (निप्र) : जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील लिमिटेड के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने आधिकारिक रूप से कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ओडिशा राज्य परिषद के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। ऐसे समय में उनकी नियुक्ति हुई  है जब राज्य अपने औद्योगिक परिदृश्य को और अधिक विविध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पदभार ग्रहण समारोह में उद्योग मंत्री संपद चंद्र स्वाईं, मुख्य सचिव अनु गर्ग तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह, उद्योग और सूचना एवं जनसंपर्क) हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।
 
अपने संबोधन में अनिल कुमार सिंह ने ओडिशा की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने पारंपरिक धातु और खनन केंद्र से आगे बढक़र अब सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत विनिर्माण के उभरते केंद्र के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील नीतियों और सक्रिय शासन के कारण ओडिशा तेजी से नई पीढ़ी के उद्योगों के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहा है।
 
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उद्योग और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, नवाचार को बढ़ावा तथा कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि राज्य की औद्योगिक वृद्धि की गति को बनाए रखा जा सके। उद्योग जगत के नेताओं ने भी उनके नेतृत्व का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनकी दूरदर्शिता नीति और औद्योगिक क्रियान्वयन के बीच की दूरी को कम कर ओडिशा के समग्र औद्योगिक विकास को गति देगी।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.