Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा प्रसिद्ध हरिराजपुर मेला संपन्न
  • राज्यसभा चुनाव कांग्रेस और बीजद ने जारी किया व्हिप
  • भारतीय रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों को किया नियमित, मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी व रेल मंत्री को दिया धन्यवाद
  • जिंदल स्टील बनी दो लौह अयस्क ब्लॉकों की पसंदीदा बोलीदाता
  • केयर अस्पताल में किडनी पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
Friday, Mar 13, 2026
Published on: Thursday, March 12, 2026
व्यापार

जिंदल स्टील बनी दो लौह अयस्क ब्लॉकों की पसंदीदा बोलीदाता


नई दिल्ली/भुवनेश्वर, (निप्र) : जिंदल स्टील लिमिटेड ने अपनी विकास यात्रा में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। राष्ट्र निर्माण को समर्पित जिन्दल स्टील को ओडिशा के केंदुझर जिले में दो प्रमुख लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित किया गया है। ओडिशा सरकार ने दिसंबर 2025 में अधिसूचित 12 खनिज ब्लॉकों की ऑनलाइन नीलामी के सफल समापन के बाद यह घोषणा की है। जिन्दल स्टील को पहले ठाकुरानी-ए-1 लौह अयस्क ब्लॉक का पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया। 
 
यह ब्लॉक लगभग 202 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, इसमें जी-3 स्तर के लौह अयस्क की पुष्टि हुई है। इस ब्लॉक में लगभग 50 मिलियन टन लौह अयस्क का भंडार है। कंपनी ने इसके लिए सरकार को 101.20 प्रतिशत प्रीमियम देने का वचन दिया है। दूसरा ब्लॉक रेंगालाबेरहा उत्तर-पूर्व विस्तार और नुआगांव पश्चिम ब्लॉक है, जो लगभग 84 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसमें जी-2 स्तर तक के लौह अयस्क की पुष्टि हुई है। यहां अनुमानित 38 मिलियन टन लौह अयस्क का भंडार है। इस ब्लॉक के लिए जिन्दल स्टील ने 111.15 प्रतिशत प्रीमियम देने का वचन दिया है। 
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.