Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा प्रसिद्ध हरिराजपुर मेला संपन्न
  • राज्यसभा चुनाव कांग्रेस और बीजद ने जारी किया व्हिप
  • भारतीय रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों को किया नियमित, मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी व रेल मंत्री को दिया धन्यवाद
  • जिंदल स्टील बनी दो लौह अयस्क ब्लॉकों की पसंदीदा बोलीदाता
  • केयर अस्पताल में किडनी पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
Friday, Mar 13, 2026
Published on: Thursday, March 12, 2026
राज्य

गर्मियों के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती : सुरेश पुजारी


भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य में दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि गर्मियों के दौरान राज्य में बिजली कटौती नहीं की जाएगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने विधानसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्मी और हीटवेव की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार विशेष हीटवेव एक्शन प्लान तैयार कर रही है।
 
मंत्री ने बताया कि राज्य के 31 नगर निकायों के लिए विशेष हीटवेव एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इनमें से 10 नगर निकायों के लिए यह योजना पहले ही तैयार की जा चुकी है। इसके अलावा 30 जिलों और कटक-भुवनेश्वर ट्विन सिटी के लिए भी हीटवेव एक्शन प्लान बनाया गया है। सरकार ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि हीटवेव एक्शन प्लान को राष्ट्रीय आपदा सूची में शामिल किया जाए। इसके लिए राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग को सिफारिश भेजी है।  

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.