Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा प्रसिद्ध हरिराजपुर मेला संपन्न
  • राज्यसभा चुनाव कांग्रेस और बीजद ने जारी किया व्हिप
  • भारतीय रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों को किया नियमित, मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी व रेल मंत्री को दिया धन्यवाद
  • जिंदल स्टील बनी दो लौह अयस्क ब्लॉकों की पसंदीदा बोलीदाता
  • केयर अस्पताल में किडनी पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
Friday, Mar 13, 2026
Published on: Thursday, March 12, 2026
राज्य

राज्यसभा चुनाव कांग्रेस और बीजद ने जारी किया व्हिप


भुवनेश्वर, (निप्र) : क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस और बीजद ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। दोनों ही दलों ने सभी विधायकों को 16 मार्च तक भुवनेश्वर में रहने का निर्देश दिया है, क्योंकि उसी दिन राज्यसभा चुनाव होने हैं। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भञ्चत चरण दास ने विधायकों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने और किसी भी तरह की क्रॉस-वोटिंग न होने देने के निर्देश दिए हैं। यह व्हिप संभावित दलबदल को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया है कि पार्टी के उम्मीदवार को आवश्यक वोट मिल सकें। 
 
इसी प्रकार बीजू जनता दल (बीजद) ने भी व्हिप जारी कर अपने सभी विधायकों को राज्यसभा चुनाव के लिए 13 से 16 मार्च तक भुवनेश्वर में उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया है। यह निर्देश पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक द्वारा सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का प्रयास करने का आरोप लगाए जाने के बाद जारी किया गया है। क्षेत्रीय दल के 50 विधायक हैं, जिनमें से दो फिलहाल निलंबित हैं। दल की मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक द्वारा बुधवार देर रात जारी एक नोट में कहा गया, बीजू जनता दल के सभी विधायकों को सूचित किया जाता है कि राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान सोमवार यानी 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ओडिशा विधानसभा परिसर में होगा।
 
विधायकों को निर्देश दिया जाता है कि वे मुख्यालय न छोड़ें और 13 मार्च से 16 मार्च तक भुवनेश्वर में हर हाल में मौजूद रहें। इसे तीन-पंक्ति व्हिप माना जाए और इसका कड़ाई से अनुपालन किए जाने का अनुरोध किया जाता है। इससे पहले बुधवार को पटनायक ने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव से पहले राज्य में खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया था। पटनायक ने यह बात बीजद के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार जेना के बुधवार को क्षेत्रीय दल छोडक़र भाजपा में शामिल होने के बाद कही। सत्तारूढ़ भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने सदस्य दिलीप रे को राज्यसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है।
 
भाजपा के पास अपने दो आधिकारिक उम्मीदवारों मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत सुनिश्चित करने के अलावा एक अतिरिक्त सीट जीतने के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है। विपक्षी दल बीजद के पास भी अपने दूसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है। ओडिशा में राज्यसभा के गणित के अनुसार, किसी उम्मीदवार को एक सीट जीतने के लिए 30 प्रथम वरीयता मतों की जरूरत होती है। ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 79 विधायक हैं और उसे तीन निर्दलीय सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। इधर बालेश्वर से बस्ता विधायक सुभाषिनी जेना ने कहा कि नवीन पटनायक उनके नेता हैं और वह बीजद के साथ ही हैं। उन्होंने कहा कि वह एक अनुशासित कार्यकर्ता हैं और पार्टी के निर्देशों के अनुसार ही कार्य करेंगी।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.