भुवनेश्वर : राज्य सभा चुनाव में विपक्षी शिविर हॉर्स ट्रेडिंग और क्रॉस वोटिंग का डर सकता रहा है। दूसरी ओर तीन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा रणनीति चला रही है। सूचना मिली है कि दल के वरिष्ठ नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। नवीन निवास में भी बीजद विधायकों की बैठक हो रही है। विधायकों को महाप्रसाद छुलाकर शपथ दिलाई जा रही है। पहले दिन की बैठक में 6 विधायक नहीं पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार विधायक सौभिक बिस्वाल, नव मल्लिक, सुदर्शन हरिपाल, शारदा नायक, मनोहर रंधारी और चक्रमणि कहंर अनुपस्थित थे।
सौभिक को लेकर पहले से ही दल में संदेह की स्थिति बनी हुई है। बाकी 5 विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर अलग-अलग बातें सुनने को मिल रही हैं। दल की ओर से कहा जा रहा है कि मनोहर को बुखार है और शारदा रास्ते में हैं। कहा गया है कि शनिवार को सभी पहुंच जाएंगे। भाजपा नेता रवींद्र जेना की पत्नी और बस्ता विधायक सुभासिनी बैठक के अगले दिन यानी शुक्रवार को नवीन निवास पहुंची थीं। सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक काफी सक्रिय हो गए हैं। नवीन के प्रति कितने विधायक वफादार रहकर दल के व्हिप का पालन करते हैं, यह आने वाली 16 तारीख के चुनाव के समय ही पता चलेगा।