Please wait...

 
Trending Now
  • मोस्ट वांटेड माओवादी नेता शुक्रू ने किया आत्मसमर्पण
  • हर घर जल लक्ष्य को मिलेगी रफ्तार, जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र-ओडिशा के बीच समझौता
  • एससीबी अग्निकांड : विपक्ष नेता नवीन पटनायक ने की स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • एकल विद्यालय के छात्रों से मिले मुख्यमंत्री माझी
  • स्ट्रीट वेंडरों के लिए जल्द बनेगा वेंडिंग जोन : मंत्री महापात्र
Tuesday, Mar 24, 2026
Published on: Tuesday, March 24, 2026
राज्य

राज्य सरकार 48 घंटे में 186 खराब ट्यूबवेलों की करेगी मरम्मत : मंत्री नायक


भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य सरकार अगले 48 घंटों के भीतर राज्यभर में खराब पड़े 186 ट्यूबवेलों की मरम्मत करने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी आज ओडिशा विधानसभा में पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रविनारायण नायक ने दी। विधायक तारा प्रसाद वहिनीपति के प्रश्न के उत्तर में नायक ने बताया कि राज्य में कुल 5,37,204 ट्यूबवेल हैं, जिनमें से 5,37,018 वर्तमान में कार्यरत हैं।
 
पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 27,335 नए ट्यूबवेल स्थापित किए हैं, जिनमें से 2,763 ट्यूबवेल कोरापुट जिला में लगाए गए हैं। नायक ने आसन्न लू (हीटवेव) से निपटने के लिए सरकार की रणनीति का भी उल्लेख किया और कहा कि मौजूदा ट्यूबवेलों की मरम्मत तथा निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोरापुट जिले में कुल 18,676 ट्यूबवेल हैं, जिनमें से 18,671 कार्यरत हैं। शेष 5 खराब ट्यूबवेलों की मरम्मत का कार्य भी जारी है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.