Please wait...

 
Trending Now
  • मोस्ट वांटेड माओवादी नेता शुक्रू ने किया आत्मसमर्पण
  • हर घर जल लक्ष्य को मिलेगी रफ्तार, जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र-ओडिशा के बीच समझौता
  • एससीबी अग्निकांड : विपक्ष नेता नवीन पटनायक ने की स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • एकल विद्यालय के छात्रों से मिले मुख्यमंत्री माझी
  • स्ट्रीट वेंडरों के लिए जल्द बनेगा वेंडिंग जोन : मंत्री महापात्र
Tuesday, Mar 24, 2026
Published on: Tuesday, March 24, 2026
राज्य

स्ट्रीट वेंडरों के लिए जल्द बनेगा वेंडिंग जोन : मंत्री महापात्र


भुवनेश्वर, (निप्र) : भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडरों के लिए स्थायी समाधान की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है। इस क्रम में कपिल प्रसाद बीडीए चौक के पास एक वेंडिंग जोन स्थापित करने की योजना है। यह जानकारी आवास एवं शहरी विकास मंत्री डा कृष्ण चंद्र महापात्र ने ओडिशा विधानसभा में दी। विधायक बाबू सिंह के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि रथ रोड पर 42 स्ट्रीट वेंडरों की पहचान की गई है, जबकि उनके पुनर्वास के लिए विवेकानंद मार्ग पर 54 पिंडी (स्टॉल) बनाए गए हैं।
 
हालांकि, कानूनी जटिलताओं के कारण इस प्रक्रिया में देरी हो रही है। फॉरेस्ट पार्क क्षेत्र में 7 वेंडरों का पुनर्वास किया जा चुका है, जबकि नुआगांव क्षेत्र के वेंडरों का सर्वेक्षण और पुनर्वास अभी बाकी है। नगर निगम जल्द ही सर्वेक्षण कर इन वेंडरों को पास के वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है, जिससे एक ओर वेंडरों को राहत मिलेगी और दूसरी ओर बीएमसी की व्यवस्थागत चिंताओं का समाधान भी होगा। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.