Please wait...

 
Trending Now
  • राजधानी में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की शुरू
  • वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति बढ़ी, प्रमुख उद्योगों को प्राथमिकता
  • एशियाई खेलों के लिए कबड्डी शिविर बेल्लारी में
  • फुटबॉल मैत्री मैच : फ्रांस ने ब्राजील को हराया
  • आईपीएल 2026 : उद्घाटन मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा
Saturday, Mar 28, 2026
Published on: Friday, March 27, 2026
व्यापार

देशा का विदेशी मुद्रा भंडार 11.41 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर पर


 
आईएमएफ के पास भारत का आरक्षित भंडार बढ़ा
मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 मार्च को समाप्त सप्ताह में 11.413 अरब डॉलर घटकर 698.346 अरब डॉलर रह गया। मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में भारी गिरावट की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके एक सप्ताह पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 7.05 अरब डॉलर घटकर 709.76 अरब डॉलर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 4.88 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 728.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 20 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.13 अरब डॉलर बढ़कर 557.69 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के रूप में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और एन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में घट-बढ़ के प्रभाव शामिल होते हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 13.49 करोड़ डॉलर घटकर 117.19 अरब डॉलर रह गया।
 विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.63 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार इस दौरान 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.83 अरब डॉलर हो गया।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.