Please wait...

 
Trending Now
  • राजधानी में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की शुरू
  • वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति बढ़ी, प्रमुख उद्योगों को प्राथमिकता
  • एशियाई खेलों के लिए कबड्डी शिविर बेल्लारी में
  • फुटबॉल मैत्री मैच : फ्रांस ने ब्राजील को हराया
  • आईपीएल 2026 : उद्घाटन मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा
Saturday, Mar 28, 2026
Published on: Friday, March 27, 2026
खेल

एशियाई खेलों के लिए कबड्डी शिविर बेल्लारी में


बेल्लारी (कर्नाटक) :  नवीन कुमार, पवन सहरावत, अर्जुन देशवाल और सोनाली विष्णु शिंगेट सहित पुरुष और महिला वर्ग के कई प्रमुख कबड्डी खिलाड़ी इस वर्ष के आखिर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों से पहले यहां अनुकूलन शिविर में भाग ले रहे हैं। यह शिविर 27 मार्च से दो अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा जिसमें खिलाडिय़ों के विकास, फिटनेस, अनुकूलन और प्रदर्शन में उत्कृष्टता हासिल करने पर ध्यान दिया जाएगा। 
भारत लंबे समय से इस खेल में एक मजबूत शक्ति रहा है। दशकों से पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत महाद्वीपीय स्तर पर अपना दबदबा बनाए हुए है। एशियाई खेलों में पुरुष और महिला कबड्डी दोनों में भारत मौजूदा चैंपियन है। भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुरुष वर्ग में नवीन कुमार, अर्जुन देशवाल, पवन सहरावत, असलम इनामदार, सुनील कुमार, आशु मलिक और भरत हुड्डा शिविर का हिस्सा हैं। महिला टीम में प्रमुख खिलाडिय़ों में कबड्डी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य शामिल हैं। इनमें कप्तान रितु नेगी, सोनाली विष्णु शिंगेट, पुष्पा राणा, चंपा ठाकुर, पिंकी रॉय, प्रिया और कार्तिका आर प्रमुख हैं। यह शिविर बेल्लारी स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (आईआईएस) में आयोजित किया जा रहा है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.