Please wait...

 
Trending Now
  • राजधानी में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की शुरू
  • वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति बढ़ी, प्रमुख उद्योगों को प्राथमिकता
  • एशियाई खेलों के लिए कबड्डी शिविर बेल्लारी में
  • फुटबॉल मैत्री मैच : फ्रांस ने ब्राजील को हराया
  • आईपीएल 2026 : उद्घाटन मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा
Saturday, Mar 28, 2026
Published on: Friday, March 27, 2026
खेल

फुटबॉल मैत्री मैच : फ्रांस ने ब्राजील को हराया


घुटने की चोट से जूझने के बाबजूद एमबापे ने दागा गोल
फॉक्सबोरो (अमेरिका), (एज: स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे के गोल की मदद से फ्रांस ने विश्व कप फुटबॉल से पहले एक महत्वपूर्ण मैत्री मैच में ब्राजील को 2-1 से हराया। एमबापे इस मैच से पहले घुटने की चोट से जूझ रहे थे लेकिन उन्होंने दिखाया कि फिलहाल वह इस समस्या से परेशान नहीं हैं। उन्होंने 65वें मिनट में मैदान छोडऩे से पहले एक महत्वपूर्ण गोल किया। स्टेडियम में मौजूद 66215 दर्शक ब्राजील का समर्थन कर रहे थे लेकिन एमबापे (32वें मिनट) और ह्यूगो एकितिके (65वें) ने गोल करके फ्रांस को उस मैदान पर 2-0 की बढ़त दिला दी, जहां वह विश्व कप के ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में नॉर्वे का सामना करेगा।
 
ब्राजील की तरफ से एकमात्र गोल ब्रेमर ने दागे
ब्राजील की तरफ से एकमात्र गोल ब्रेमर ने 78वें मिनट में किया लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए। ब्राजील अब मंगलवार को ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगा, जो इन दोनों टीम के बीच 2022 के विश्व कप ञ्चवार्टर फाइनल के बाद पहला मुकाबला होगा। फ्रांस रविवार को मैरीलैंड के लैंडओवर में कोलंबिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगा।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.