Please wait...

 
Trending Now
  • शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड घटा
  • पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं मैरी कॉम
  • ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली : कोहली
  • भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ बासंती दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
  • विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ चरित्र का भी विकास करें शिक्षक : राज्यपाल
Monday, Mar 30, 2026
Published on: Sunday, March 29, 2026
खेल

ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली : कोहली


 
खेलने के समय 120 प्रतिशत देने की रहती है कोशिश
 
बेंगलुरू, (एजेंसी) : आईपीएल के 2026 सत्र की शुरूआत नाबाद अर्धशतक से करने वाले महान बल्लेबाज विराट कोहली का मानना है कि नियमित अंतराल पर खेल से ब्रेक लेने से उन्हें थकान से बचने और मानसिक रूप से तरोताजा होकर वापसी करने में मदद मिली।
 
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के इस सत्र के पहले मैच में गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से मिली जीत में कोहली ने 38 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। कोहली ने मैच के बाद कहा, वापिस यहां आकर अच्छा लग रहा है। आखिरी मैच मैने पिछले साल आईपीएल फाइनल खेला था लेकिन हाल ही में वनडे शृंखलाओं में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मुझे लय हासिल करने में मदद मिली।
 
 अंतरराष्ट्रीय टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली ने कहा , मैं वह शॉट्स नहीं खेल रहा था जो आम तौर पर नहीं खेलता। मुझे पता है कि मैं लय में हूं और मैने फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है तो प्रदर्शन अच्छा ही रहेगा। हमारे पास अच्छी शुरूआत का मौका था और हमने वही किया। सिर्फ एक ही प्रारूप खेलने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, पिछले 15 साल से जिस तरह का कार्यक्रम रहा है और हमने जितनी क्रिकेट खेली है, मेरे लिए तैयारी की कमी की बजाय जरूरत से ज्यादा खेलने की थकान का जोखिम अधिक रहा है।
 
इसलिए इन ब्रेक से तरोताजा होकर लौटने में काफी मदद मिली। उन्होंने कहा, जब भी मैं खेलने आता हूं तो 120 प्रतिशत देने की कोशिश रहती है। कभी तैयारी के बिना नहीं आता। अतिरिक्त विश्राम से मुझे मानसिक रूप से तरोताजा होने में मदद मिली। अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा होकर खेलते हैं तो टीम के लिए योगदान दे सकते हैं और यही हर खिलाड़ी करना चाहता है। 
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.