Please wait...

 
Trending Now
  • शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड घटा
  • पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं मैरी कॉम
  • ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली : कोहली
  • भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ बासंती दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
  • विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ चरित्र का भी विकास करें शिक्षक : राज्यपाल
Monday, Mar 30, 2026
Published on: Sunday, March 29, 2026
खेल

पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं मैरी कॉम


 
नई दिल्ली, (एजेंसी) : ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैम्पियन भारतीय मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने रविवार को कहा कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी 43 वर्ष की मैरी कॉम ने कहा कि अमैच्योर सर्किट पर खेलने के लिए अब उनकी उम्र निकल चुकी है। उन्होंने संडे आन साइकिल्स कार्यक्रम से इतर कहा, छह विश्व चैम्पियनशिप जीतना खास रहा।
 
अब मैं उस उम्र में हूं कि देश के लिए अमैच्योर सर्किट पर नहीं खेल सकती। पेशेवर मुक्केबाजी एक नया मौका हो सकता है। उन्होंने कहा, अभी इस बारे में सोच रही हूं। मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं ताकि लोगों को बता सकूं कि मैं क्या कर सकती हूं। उन्होंने कहा, मैं निजी तौर पर अपनी अकादमी से भी जुड़ी हूं। मैं मणिपुर आती जाती रहती हूं। कई बार मणिपुर के मौजूदा हालात के कारण मुश्किल हो जाती है लेकिन मैं जब नहीं जा पाती हूं तो भी फोन कॉल से अकादमी का कामकाज देखती हूं। 
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.