म्यूनिख : लेनार्ट कार्ल ने अतिरिक्त समय के नौवें मिनट में गोल करके बायर्न म्यूनिख को फ्रीबर्ग पर 3-2 से जीत दिलाई और टीम को बुंदेसलीगा फुटबॉल खिताब की दौड़ में शीर्ष पर बनाए रखा। फ्रीबर्ग 81वें मिनट तक 2-0 से आगे था और उलटफेर भरी जीत की ओर बढ़ रहा था लेकिन बायर्न के युवा मिडफील्डरों ने मैच का रुख बदल दिया। बीस साल के टॉम बिशॉफ ने लंबी दूरी से दो गोल किए जबकि 18 साल के कार्ल ने अल्फांसो डेविस के क्रॉस पर गोल दागकर बायर्न की जीत सुनिश्चित की। शीर्ष पर चल रहे बायर्न के इस जीत से 28 मैच में 73 अंक हो गए हैं और उसने दूसरे स्थान पर चल रहे बोरुसिया डोर्टमंड पर नौ अंक की बढ़त बना रखी है।