Please wait...

 
Trending Now
  • आईपीएल : लखनऊसुपर जायंट्स ने जीत का खोला खाता
  • गैस संकट के बीच कालाबाजारी का खेल बेनकाब, 105 सिलेंडर जब्त
  • ओडिशा में एलपीजी पर कड़ा नियंत्रण, खुले बाजार में बिक्री पूरी तरह बंद
  • डॉ प्रसन्न कुमार साहू को मिला डॉक्टर जगन्नाथ महापात्र सम्मान
  • एचपीसीएल ने ईंधन और एलपीजी की अबाध आपूर्ति बनाए रखी
Monday, Apr 6, 2026
Published on: Sunday, April 05, 2026
राज्य

डॉ प्रसन्न कुमार साहू को मिला डॉक्टर जगन्नाथ महापात्र सम्मान


 

भुवनेश्वर, (निप्र) : भुवनेश्वर में रविवार को शिशु रोग चिकित्सा विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञ डा प्रसन्न कुमार साहू को द्वितीय ‘डॉक्टर जगन्नाथ महापात्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी अस्पताल की ओर से उसके 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। 

समारोह में स्वर्गीय डॉ जगन्नाथ महापात्र की पत्नी प्रोफेसर (डॉ) संघमित्रा मिश्र ने डॉ साहू को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञों ने भाग लिया। इनमें चेन्नई के डॉ पी रामचंद्रन, डॉ योगेश पारिख, कोलकाता के डॉ अभिजीत साहा सहित डॉ देवाशीष पात्र आदि उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने इस दौरान अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए और रोगी सेवा से जुड़े अनुभव साझा करते हुए आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विचार रखे। 

 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.