Please wait...

 
Trending Now
  • आईपीएल : लखनऊसुपर जायंट्स ने जीत का खोला खाता
  • गैस संकट के बीच कालाबाजारी का खेल बेनकाब, 105 सिलेंडर जब्त
  • ओडिशा में एलपीजी पर कड़ा नियंत्रण, खुले बाजार में बिक्री पूरी तरह बंद
  • डॉ प्रसन्न कुमार साहू को मिला डॉक्टर जगन्नाथ महापात्र सम्मान
  • एचपीसीएल ने ईंधन और एलपीजी की अबाध आपूर्ति बनाए रखी
Monday, Apr 6, 2026
Published on: Sunday, April 05, 2026
व्यापार

ईरान युद्ध की वजह से अमेरिका में भी बढऩे लगी है महंगाई


वाशिंगटन :  ईरान के खिलाफ युद्ध ने अमेरिकियों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपनी डिलिवरी पर ईंधन अधिभार की घोषणा की है और कुछ एयरलाइन कंपनियों ने ईंधन की ऊंची लागत की भरपाई के लिए चेक-इन बैगेज पर शुल्क बढ़ा दिया है। अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत शुक्रवार को 4.09 अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन पर पहुंच गई है। यह युद्ध से ठीक पहले की तुलना में एक डॉलर से अधिक है और अगस्त, 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल की लागत भी पिछले साल के 3.64 डॉलर प्रति गैलन से बढ़कर शुक्रवार को 5.53 डॉलर प्रति गैलन हो गई है। ये आंकड़े अमेरिकी परिवहन संघ (एएए) ने जारी किए हैं। डीजल का अन्य उद्योगों के अलावा व्यापक रूप से कृषि, निर्माण और परिवहन क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाता है। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने यह भी कहा कि वह 17 अप्रैल से तीसरा पक्ष विक्रेताओं पर 3.5 प्रतिशत ईंधन अधिभार जोडऩे की योजना बना रही है। अमेरिकी डाक सेवा ने बुधवार को कहा कि वह अस्थाई रूप से आठ प्रतिशत का ईंधन अधिभार लगाने की कोशिश कर रही है। डाक सेवा ने अपनी वेबसाइट पर दी जानकारी में कहा कि अगर डाक नियामक आयोग द्वारा मंजूरी दी जाती है, तो यह अधिभार 26 अप्रैल से लागू होगा और 17 जनवरी, 2027 तक जारी रहेगा। माना जा रहा है कि अगर ईरान के खिलाफ युद्ध लंबा खिंचता है, तो यह अमेरिका में आपूर्ति श्रृंखला में भी व्यवधान पैदा करेगा। न्यूयॉर्क की विश्लेषक रैशल जिएम्बा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि अमेरिका इससे बच पाएगा। ये वैश्विक बाजार है। 
 वाशिंगटन पोस्ट ने जिएम्बा के हवाले से लिखा, एक सप्ताह पहले भी विशेषज्ञ चिंतित थे, अब उनकी चिंता और बढ़ गई है।  शिकॉगो के फेडरल रिजर्व बैंक के अध्यक्ष ऑस्टन गूल्सबी ने कहा, अगर परिवहन लागत बढऩा शुरू होती है, तो यह अन्य कीमतों पर भी असर दिखाएगी। उन्होंने कहा, तो मुझे लगता है कि यह निकट भविष्य में आप उपभोक्ताओं पर इसके असर को महसूस करेंगे। लोग पहले से ही जीवनयापन की बढ़ती लागत को लेकर चिंतित हैं। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.