Please wait...

 
Trending Now
  • आईपीएल : लखनऊसुपर जायंट्स ने जीत का खोला खाता
  • गैस संकट के बीच कालाबाजारी का खेल बेनकाब, 105 सिलेंडर जब्त
  • ओडिशा में एलपीजी पर कड़ा नियंत्रण, खुले बाजार में बिक्री पूरी तरह बंद
  • डॉ प्रसन्न कुमार साहू को मिला डॉक्टर जगन्नाथ महापात्र सम्मान
  • एचपीसीएल ने ईंधन और एलपीजी की अबाध आपूर्ति बनाए रखी
Monday, Apr 6, 2026
Published on: Sunday, April 05, 2026
खेल

बल्लेबाजों से अधिक एकजुट प्रदर्शन चाहते हैं : मैथ्यू हेडन


अहमदाबाद :  गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग में टीम की लगातार दूसरी हार के बाद उनके बल्लेबाज और अधिक एकजुट होकर खेलें। अपने शीर्ष क्रम पर बहुत अधिक निर्भर गुजरात टाइटन्स की टीम शनिवार रात अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 211 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही जबकि 11वें ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 107 रन था। साई सुदर्शन (44 गेंद में 73 रन) और कुमार कुशाग्र (14 गेंद में 18 रन) के बीच पहले विकेट की 78 रन की साझेदारी ने टीम को अच्छा मंच दिया लेकिन बीच में विकेट गिरने से टीम का स्कोर सात विकेट पर 161 रन हो गया।  हेडन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, वाशी (वाशिंगटन) सुंदर अगर बिश्नोई जैसे किसी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामण करने जा रहे थे जो अच्छी लय में थे तो उस समय उन्हें एक बहुत बड़ा फैसला लेना था। उन्होंने कहा, शायद यह एक ऐसा विकल्प था जिस पर वह सोच सकते थे और लक्ष्य का पीछा करते हुए थोड़ा और एकजुट रहने की कोशिश कर सकते थे क्योंकि यह कहना होगा कि शुरुआती 12 ओवर में अधिक कुछ गलत नहीं हुआ था। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.