Please wait...

 
Trending Now
  • आईपीएल : लखनऊसुपर जायंट्स ने जीत का खोला खाता
  • गैस संकट के बीच कालाबाजारी का खेल बेनकाब, 105 सिलेंडर जब्त
  • ओडिशा में एलपीजी पर कड़ा नियंत्रण, खुले बाजार में बिक्री पूरी तरह बंद
  • डॉ प्रसन्न कुमार साहू को मिला डॉक्टर जगन्नाथ महापात्र सम्मान
  • एचपीसीएल ने ईंधन और एलपीजी की अबाध आपूर्ति बनाए रखी
Monday, Apr 6, 2026
Published on: Sunday, April 05, 2026
व्यापार

एचपीसीएल ने ईंधन और एलपीजी की अबाध आपूर्ति बनाए रखी


भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती को मजबूती
मुंबई  : हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) देशभर में ईंधन और एलपीजी की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। कंपनी देश की ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए मजबूत और संतुलित परिचालन बनाए हुए है। एचपीसीएल ने 38,986 किलोलीटर (3.8 करोड़ लीटर से अधिक) पेट्रोल और 69,357 किलोलीटर (6.9 करोड़ लीटर से अधिक) डीजल की बिक्री की, जो स्थिर आपूर्ति प्रवाह को दर्शाता है। कंपनी ने एक ही दिन में 1.94 करोड़ से अधिक उपभोञ्चताओं को आपूर्ति की। अबाध वितरण सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल और डीजल ले जाने वाले 9,951 टैंकरों को रिटेल आउटलेट्स तक भेजा गया, जिससे सभी क्षेत्रों में समय पर डिलीवरी सुनिश्चित हुई। एलपीजी खंड में एचपीसीएल ने 14,40,000 सिलेंडरों की नियमित डिलीवरी बनाए रखी। इसके अलावा 5 किलोग्राम के 31,786 सिलेंडर और 2 किलोग्राम के 2,383 फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर भी वितरित किए गए।
एचपीसीएल ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद घरेलू एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त है तथा इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एलपीजी वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। ग्राहकों को रिफिल बुकिंग के लिए आईवीआरएस, एसएमएस, मिस्ड कॉल, एचपी पे और व्हाट्सएप जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 94 प्रतिशत बुकिंग इन्हीं माध्यमों से हो रही है। डिलीवरी को डीएसी/ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के जरिए सुरक्षित बनाया गया है। कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेब पोर्टल और टोल-फ्री नंबर (1800-2333-555) के माध्यम से ग्राहकों की समस्याओं का समाधान कर रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एचपीसीएल ने औचक निरीक्षण तेज कर दिए हैं। अब तक 4,028 से अधिक निरीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें 53 वितरकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और 20 डिस्ट्रीब्यूटरशिप निलंबित की गई हैं। यह कार्रवाई अन्य तेल विपणन कंपनियों और राज्य सरकारों के साथ समन्वय में की जा रही है। इसके अलावा अब तक 653 छापेमारी, 40 एफआईआर दर्ज और 3,163 से अधिक सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.