कटक, (निप्र) : एशिया बधिर क्रिकेट संघ, भारतीय बधिर क्रिकेट संघ और ओडिशा बधिर क्रिकेट संघ की ओर से कटक स्थित बारबाटी स्टेडियम में आयोजित बधिर एशिया कप टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर चैंपियन बन गया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया और श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 144 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिलाधिकारी दत्तात्रेय भाऊ साहेब शिंदे, स्वर्णमयी शत्पथी, एशिया बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष समीर जैन, संजय राउल और कमांडर विक्रम सिंह ने भारतीय बधिर क्रिकेट टीम को चैंपियन ट्रॉफी और श्रीलंका को रनर्स-अप ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को विभिन्न पुरस्कार और सक्वमान भी प्रदान किए गए।
उपस्थित गणमान्य व्यञ्चितयों में आईएनजीबी के रूप में रंजन सिंह सामंत, विकास प्रधान, ओडिशा बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सागर कांत सेनापति और सीआईओ शर्मिला शुभ्रमण्यम शामिल थे। इस जीत के साथ भारत ने बधिर क्रिकेट के क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा और एशिया कप में अपनी छाप छोड़ी। बारबाटी स्टेडियम में भारतीय खिलाडिय़ों के उत्साह और खेल भावना ने दर्शकों का मन मोह लिया।
---------------