Please wait...

 
Trending Now
  • लायंस क्‍लब ने किया मेगा रक्‍तदान शिविर का आयोजन
  • पुरी में पहली बार डिजिटल बैगेज लॉकर सिस्टम शुरू
  • जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन की पहल : कोइरा में आधुनिक अस्पताल निर्माण का शुभारंभ
  • विकसित भारत युवा संसद का आयोजन पांच मार्च को
  • जेसीआई ने लगाया रक्तदान शिविर
Friday, Feb 27, 2026
Published on: Thursday, February 26, 2026
राज्य

विकसित भारत युवा संसद का आयोजन पांच मार्च को


बालेश्वर, (निप्र) : फकीर मोहन विश्वविद्यालय (एफएमयू) में जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन 5 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन फकीर मोहन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संतोष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया जाएगा। युवा संसद के अंतर्गत आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक  विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी ओडिय़ा, अंग्रेजी या हिंदी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे।
 
महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं एवं युवा माय भारत पोर्टल के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। जिला स्तर पर 200 प्रतिभागियों के लिए व्यवस्था की गई है। इस प्रतियोगिता से पांच उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए किया जाएगा, और राज्य स्तर से तीन प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.