भुवनेश्वर, (निप्र) : 'वी सर्व' के अपने मूल मंत्र को सार्थक करते हुए लायंस क्लब ऑफ भुवनेश्वर नयापल्ली की ओर से बुधवार को खोद्र्धा जिले के बणियाटांगी स्थित आइंस्टीन एकेडमी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (ईएटीएम) परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस सामाजिक पहल में लायंस क्लब के सदस्यों के साथ-साथ संस्थान के प्रबंधन, प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। लायंस क्लब के सदस्यों एवं आइंस्टीन इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के कारण यह शिविर सफल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने 'रक्तदान करें, जीवन बचाएं' का संदेश भी समाज तक पहुंचाया। इस रक्तदान शिविर में कुल 71 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रञ्चतदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीपीयूटी, ओडिशा सरकार के कुलपति प्रो अमिय कुमार रथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारत सरकार के इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के सीईओ रंजन भौमिक भी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में हेमंत कुमार खुंटिया, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट 322 सीवाई की विशेष उपस्थिति रही।