Please wait...

 
Trending Now
  • लायंस क्‍लब ने किया मेगा रक्‍तदान शिविर का आयोजन
  • पुरी में पहली बार डिजिटल बैगेज लॉकर सिस्टम शुरू
  • जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन की पहल : कोइरा में आधुनिक अस्पताल निर्माण का शुभारंभ
  • विकसित भारत युवा संसद का आयोजन पांच मार्च को
  • जेसीआई ने लगाया रक्तदान शिविर
Friday, Feb 27, 2026
Published on: Thursday, February 26, 2026
व्यापार

जेसीआई ने लगाया रक्तदान शिविर


झारसुगुड़ा, (निप्र): जेसीआई झारसुगुड़ा अचीवर्स, जेसीआई झारसुगुड़ा संस्कृति, लायंस क्लब तथा श्रीदशा सोरठिया वणिक समाज, झारसुगुड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक निजी होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लगभग चार घंटे तक चले इस शिविर में बड़ी संक्चया में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्याप्त मात्रा में रक्त इकाइयों का संग्रह किया गया। आयोजन समाज सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का सशक्त उदाहरण बना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुडिया त्रिपाठी उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद करते हुए नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया और इसके स्वास्थ्य लाभ व मानव सेवा में महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयं रक्तदान करने की इच्छा जताई, लेकिन हाल ही में शिशु से संबंधित ऑपरेशन होने के कारण चिकित्सकीय सलाह अनुसार फिलहाल रक्तदान नहीं कर सकीं। उनके प्रेरणादायक शब्दों और सहयोग से उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ा और शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

 
जेसीआई ने लगाया रक्तदान शिविर 
झारसुगुड़ा, (निप्र): जेसीआई झारसुगुड़ा अचीवर्स, जेसीआई झारसुगुड़ा संस्कृति, लायंस क्लब तथा श्रीदशा सोरठिया वणिक समाज, झारसुगुड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक निजी होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लगभग चार घंटे तक चले इस शिविर में बड़ी संक्चया में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्याप्त मात्रा में रक्त इकाइयों का संग्रह किया गया। आयोजन समाज सेवा और सामाजिक जिम्क्वमेदारी की भावना का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम में मुक्चय अतिथि के रूप में गुडिया त्रिपाठी उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद करते हुए नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया और इसके स्वास्थ्य लाभ व मानव सेवा में महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयं रक्तदान करने की इच्छा जताई, लेकिन हाल ही में शिशु से संबंधित ऑपरेशन होने के कारण चिकित्सकीय सलाह अनुसार फिलहाल रक्तदान नहीं कर सकीं। उनके प्रेरणादायक शब्दों और सहयोग से उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ा और शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.