Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा में उद्योग का नया हब बन रहा पारादीप : माझी
  • शाह ने इफको के 750 करोड़ रुपये सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट का किया उद्घाटन
  • ईसीओआर ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • एचपीसीएल और आईएफएसडीएमएस के बीच समझौता
  • देश 31 मार्च तक माओवादियों से हो जाएगा मुक्त : अमित शाह
Saturday, Mar 7, 2026
Published on: Friday, March 06, 2026
खेल

कीस में पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप संपन्न


चार टीमें अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
भुवनेश्वर, (निप्र) : कीस डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय शतरंज (पुरुष) चैंपियनशिप 2025-26 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। पांच दिवसीय यह चैंपियनशिप 2 से 6 मार्च 2026 तक कीट विश्वविद्यालय के विश्वनाथन आनंद अंतरराष्ट्रीय शतरंज हॉल में आयोजित हुई, जिसमें भारत के पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया।
 
इस प्रतियोगिता में 30 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 300 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल थे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान  खिलाड़ियों के बीच कड़ी और उच्चस्तरीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट रणनीतिक क्षमता और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चैम्पियनशिप के अंत में निम्नलिखित चार विश्वविद्यालयों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय शतरंज (पुरुष) चैम्पियनशिप के लिए स्थान सुनिश्चित किया, इनमें एडमास विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल, जादवपुर विश्वविद्यालय, कलकत्ता विश्वविद्यालय, कीट डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय शामिल हैं।
 
समापन समारोह में कीट और कीस के महानिदेशक (खेल) प्रो (डा) गगनेंदु दास, अंतरराष्ट्रीय मास्टर शेखर कुमार साहू (फिडे वरिष्ठ प्रशिक्षक), एआईयू पर्यवेक्षक डा धिनु एम आर (शंकराचार्य विश्वविद्यालय, केरल), कीस विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक (खेल) रुद्रकेश जेना तथा ओडिशा शतरंज संघ के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कीट के संस्थापक प्रो. अच्युत सामंत ने क्वालीफाई करने वाली टीमों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा पूरे चैम्पियनशिप के दौरान दिखाए गए अनुशासन, एकाग्रता और उत्कृष्ट खेल भावना की सराहना की।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.