Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा में उद्योग का नया हब बन रहा पारादीप : माझी
  • शाह ने इफको के 750 करोड़ रुपये सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट का किया उद्घाटन
  • ईसीओआर ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • एचपीसीएल और आईएफएसडीएमएस के बीच समझौता
  • देश 31 मार्च तक माओवादियों से हो जाएगा मुक्त : अमित शाह
Saturday, Mar 7, 2026
Published on: Friday, March 06, 2026
व्यापार

शाह ने इफको के 750 करोड़ रुपये सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट का किया उद्घाटन


गुजरात मॉडल पर समृद्ध बनेगा ओडिशा : गृह मंत्री अमित
पारादीप, (निप्र) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पारादीप से ओडिशा को गुजरात मॉडल के आधार पर समृद्ध बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसान, युवा और महिलाएं सशक्त होंगी तथा ओडिशा देश के पांच सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल होगा। अमित शाह ने पारादीप स्थित इफको (आईएफएफसीओ) में लगभग 750 करोड़ रुपये की लागत से बने सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट का उद्घाटन किया।
 
इस संयंत्र से प्रतिदिन लगभग 2 हजार टन सल्फ्यूरिक एसिड का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि सल्फ्यूरिक एसिड उत्पादन के क्षेत्र में इफको न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि पूरे देश को भी आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में सहकारी क्षेत्र के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। ओडिशा के घर-घर में डेयरी फार्म विकसित किए जाएंगे और मत्स्य पालन से लेकर सीफूड निर्यात तक सभी क्षेत्रों में राज्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
 
अमित शाह ने राज्य में सरकार परिवर्तन के लिए ओडिशा की जनता का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में राज्य के विकास के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए, लेकिन अब ओडिशा को विकसित राज्यों की सूची में शामिल करने के लिए तेजी से काम होगा। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार पारादीप के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास योजनाओं के माध्यम से गरीब लोगों को भी समृद्ध बनने का अवसर मिलेगा।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.