Please wait...

 
Trending Now
  • मारवाड़ी समाज का होली मिलन समारोह संपन्न
  • वेदांता झारसुगुड़ा प्लांट में गुणवत्ता प्रबंधन की कमान संभाल रहीं महिला इंजीनियर
  • ओडिशा पुलिस की न्याय संहिता प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • कटक में गणगौर मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित
  • पश्चिम एशिया संघर्ष : घरेलू व वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े
Sunday, Mar 8, 2026
Published on: Saturday, March 07, 2026
राज्य

कटक में गणगौर मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित


कटक, (निप्र) : गणगौर मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन मातृशक्ति कटक मारवाड़ी समाज और ओ माय गिफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। संपत्ति मोड़ा की अध्यक्षता में सभी सदस्यों की भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रदर्शनी में आगंतुकों, स्टॉल धारकों और परिवारों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक सांस्कृतिक वेश भूसा में गणगौर मां पर आधारित रही। इसमें कुल 14 महिलाओं ने भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। मेले और प्रदर्शनी में कुल 42 स्टाल लगे।
 
इसमें पारंपरिक परिधानों, हस्तनिर्मित उत्पादों, उत्सव विशेष कलेक्शन और लाइफस्टाइल से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं की आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई, जिसने कटक के लोगों के लिए एक जीवंत खरीदारी और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बारबाटी कटक विधायक सोफिया फिरदौस और विशिष्ट अतिथि कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजय खंडेलवाल, पवन जाजोदिया, सुरेश कमानी, पवन चौधरी आदि भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी स्टॉल प्रतिभागियों, आगंतुकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह प्रदर्शनी एक बड़ी सफलता बन सकी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता करनानी, सुनीता खेमका, पल्लवी सुल्तानिया, नीला झुनझुनावाला, नीलम साहा, रश्मि मित्तल, यश कंदोई, कल्पना जैन, कृष्ण हरलालका, अलका सिंघी आदि का विशेष सहयोग रहा।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.