बारीपदा, (निप्र) : मारवाड़ी समाज, बारीपदा की ओर से स्थानीय स्वास्तिक गार्डन के प्रांगण में भव्य एवं उल्लासपूर्ण होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के युवक-युवतियों, बुजुर्गों एवं बच्चों की बड़ी और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। पूरा समारोह उमंग और पारिवारिक सौहार्द से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मयूरभंज के महाराजा प्रवीणचंद्र भंजदेव एवं महारानी रश्मि राजलक्ष्मी भंजदेव ने सम्मानित अतिथि के तौर पर योगदान दिया।
अभिषेक मिश्र, सीकर/चिड़ावा, राजस्थान के प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायक, जो ‘गोरी नखराली’ जैसे गानों और राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने और अपनी मधुर आवाज के लिए जाने जाते हैं। इनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली गीत एवं नृत्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन की सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था और सभी का सामूहिक सहयोग ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।