Please wait...

 
Trending Now
  • मुख्यमंत्री ने की ‘पंडित गोदाबरिश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय’ परियोजना की प्रगति की समीक्षा
  • सीएमसी के वेल्थ सेंटरों में 14 प्लांट मैनेजर तैनात : मंत्री महापात्र
  • ओडिशा सरकार जंगल की आग बुझाने के लिए एआई का कर रही उपयोग : मंत्री
  • शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड घटा
  • पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं मैरी कॉम
Wednesday, Apr 1, 2026
Published on: Tuesday, March 31, 2026
राज्य

मुख्यमंत्री ने की ‘पंडित गोदाबरिश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय’ परियोजना की प्रगति की समीक्षा


भुवनेश्वर, (निप्र) : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोक सेवा भवन में बैठक की अध्यक्षता करते हुए ‘पंडित गोदाबरिश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय’ परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों का उद्घाटन हो चुका है, उनके निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा विद्यालयों में कक्षाओं की संख्या भी बढ़ाई जाए। बैठक में विद्यालयों के लिए भूमि चिन्हांकन, भवन डिजाइन और बजट आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई।
 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए और प्रत्येक विद्यालय में कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने लागत का सटीक आकलन करने पर जोर दिया और आवश्यकता पडऩे पर अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। बैठक में विद्यालय एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गंड, मुख्य सचिव अनु गर्ग तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.