Please wait...

 
Trending Now
  • महिला चैंपियन लीग : बार्सिलोना ने लगातार आठवीं बार अंतिम-चार में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया
  • देश में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : इंडियन ऑयल
  • पश्चिम एशिया संकट : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
  • लिंगभेद विवाद के केंद्र में रही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन सेमीफाइनल में पहुंचीं
  • जब मैं टूटा था, तब दिनेश काॢतक ने मेरी मदद की : जितेश शर्मा
Saturday, Apr 4, 2026
Published on: Friday, April 03, 2026
राज्य

मुख्यमंत्री ने स्व-जनगणना में लिया हिस्सा, दर्ज की डिजिटल जानकारी


 
भुवनेश्वर, (निप्र) : राष्ट्रीय जनगणना-2027 के तहत डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) कर एक नई पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन पोर्टल एटीटीपीएस:://एसई.सेंसस.जीओवी.इन पर स्वयं अपने विवरण दर्ज कर देश की पहली डिजिटल जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने राज्य के नागरिकों से भी स्व-गणना प्रक्रिया में शामिल होने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अपील की। 
 
ज्ञात हो कि ओडिशा के सभी 30 जिलों में जनगणना के पहले चरण के तहत गृह गणना और गृह सूची तैयार करने का कार्य आगामी 16 अप्रैल से शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल से 15 मई तक प्रशिक्षित गणनाकर्मी और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इससे पहले 1 अप्रैल से 15 अप्रैल मध्यरात्रि तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया जारी है। इस पहल का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और सुलभ बनाना है। 
 
मुख्यमंत्री की इस भागीदारी को नागरिकों के लिए प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर जनगणना निदेशालय, ओडिशा के निदेशक पवन कल्याण ने मुख्यमंत्री से भेंट कर प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की। सरकार को उम्मीद है कि इस डिजिटल पहल से अधिक से अधिक लोग जुड़ेंगे और जनगणना 2027 को सफल बनाने में योगदान देंगे।
 

 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.