Please wait...

 
Trending Now
  • महिला चैंपियन लीग : बार्सिलोना ने लगातार आठवीं बार अंतिम-चार में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया
  • देश में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : इंडियन ऑयल
  • पश्चिम एशिया संकट : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
  • लिंगभेद विवाद के केंद्र में रही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन सेमीफाइनल में पहुंचीं
  • जब मैं टूटा था, तब दिनेश काॢतक ने मेरी मदद की : जितेश शर्मा
Saturday, Apr 4, 2026
Published on: Friday, April 03, 2026
खेल

लिंगभेद विवाद के केंद्र में रही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन सेमीफाइनल में पहुंचीं


उलानबटोर (मंगोलिया) : ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन यू टिंग ने शुक्रवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में ञ्चवार्टर फाइनल में आसान जीत दर्ज की। विश्व में मुक्केबाजी की सर्वाेच्च संस्था वल्र्ड बॉक्सिंग ने उनके लिंग की पुष्टि करने के लिए जीन परीक्षण किया था जिसमें वह सफल रही थी। इसके बाद यह उनकी पहली प्रतियोगिता है।  ताइवान की पहली ओलंपिक मुक्केबाजी चैंपियन लिन ने 60 किलोग्राम के लाइटवेट वर्ग के पहले दौर में थाईलैंड की थानन्या सोमनुएक को 5-0 से हराया था। उन्होंने ञ्चवार्टर फाइनल में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी अयाका तागुची पर 5-0 से जीत हासिल की।  तीस वर्षीय लिन ने अगस्त 2024 में पेरिस ओलंपिक में महिलाओं का 57 किलोग्राम भार वर्ग का खिताब जीतने के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था। लिन और अल्जीरिया की इमाने खलीफ ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे, हालांकि इन दोनों मुक्केबाजों के लिंग को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी गलतफहमियां बनी हुई थीं।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.