मुंबई : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) देशभर में एलपीजी और ऑटोमोटिव ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। एलपीजी क्षेत्र में एचपीसीएल ने अपने 55 बॉटलिंग प्लांट्स से 14,10,000 सिलेंडरों की डिलीवरी की, जो समय पर और विश्वसनीय सेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा कंपनी ने 27,800 (5 किलोग्राम) और 1,500 (2 किलोग्राम) के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की भी आपूर्ति की। रिटेल क्षेत्र में एचपीसीएल ने 37,269 किलोलीटर पेट्रोल और 75,356 किलोलीटर डीजल की बिक्री दर्ज की, जो आपूर्ति की स्थिर स्थिति को दर्शाती है। कंपनी ने एक दिन में 1.9 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान की। सप्लाई को सुचारु बनाए रखने के लिए 80 सप्लाई लोकेशन से 7,102 टैंकरों के माध्यम से पेट्रोल और डीजल को रिटेल आउटलेट्स तक पहुंचाया गया। एचपीसीएल ने कहा कि वह अपने ग्राहकों को निरंतर और भरोसेमंद आपूर्ति प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।