Please wait...

 
Trending Now
  • महिला चैंपियन लीग : बार्सिलोना ने लगातार आठवीं बार अंतिम-चार में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया
  • देश में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : इंडियन ऑयल
  • पश्चिम एशिया संकट : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
  • लिंगभेद विवाद के केंद्र में रही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन सेमीफाइनल में पहुंचीं
  • जब मैं टूटा था, तब दिनेश काॢतक ने मेरी मदद की : जितेश शर्मा
Saturday, Apr 4, 2026
Published on: Friday, April 03, 2026
खेल

महिला चैंपियन लीग : बार्सिलोना ने लगातार आठवीं बार अंतिम-चार में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया


 
बार्सिलोना : बार्सिलोना ने एक बार फिर दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छह गोल दागकर अपने चिर प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड को 6-0 से हराया और महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लगातार आठवीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
बार्सिलोना ने ञ्चवार्टर फाइनल का पहला चरण 6-2 से जीता था। इस तरह से उसने कुल मिलाकर 12-2 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीन बार की चैंपियन टीम बार्सिलोना की तरफ से दूसरे चरण में कैरोलिन ग्राहम हैनसेन ने दो गोल जबकि एलेक्सिया पुटेलस, इरेन पारेडेस, ईवा पजोर और एस्मी ब्रुग्ट्स ने एक-एक गोल किया। बार्सिलोना सेमीफाइनल में बायर्न म्यूनिख का सामना करेगा।
 
लियोनेस ने भी पहुंचा सुपर चार में
ञ्चवार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में ओलंपिक लियोनेस ने को वोल्फ्सबर्ग को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसका मुकाबला मौजूदा चैंपियन आर्सेनल से होगा। वोल्फ्सबर्ग पहले चरण के बाद 1-0 से आगे था। इस तरह से लियोनेस ने कुल 4-1 से जीत दर्ज की।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.