Please wait...

 
Trending Now
  • महिला चैंपियन लीग : बार्सिलोना ने लगातार आठवीं बार अंतिम-चार में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया
  • देश में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : इंडियन ऑयल
  • पश्चिम एशिया संकट : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
  • लिंगभेद विवाद के केंद्र में रही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन सेमीफाइनल में पहुंचीं
  • जब मैं टूटा था, तब दिनेश काॢतक ने मेरी मदद की : जितेश शर्मा
Saturday, Apr 4, 2026
Published on: Friday, April 03, 2026
खेल

फखर जमां पर दो मैच का प्रतिबंध बरकरार


लाहौर :  पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की तीन सदस्ईय तकनीकी समिति ने फखर जमां पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में लगाए गए दो मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ इस सलामी बल्लेबाज की अपील को खारिज कर दिया है। समिति ने सुनवाई की और सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने के बाद मैच रेफरी रोशन महानामा द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखा। उन्होंने लाहौर कलंदर्स के कप्तान जमां पर गेंद की स्थिति बदलने के लिए लेवल तीन के अपराध का आरोप लगाया था। इस तरह से जमां शुक्रवार को मुल्तान सुल्तान और नौ अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। जमां ने अपनी अपील में कहा था कि इसकी पुष्टि करने के लिए कोई निर्णायक सबूत उपलब्ध नहीं है कि उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की थी और इसलिए प्रतिबंध वापस लिया जाना चाहिए।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.