Please wait...

 
Trending Now
  • महिला चैंपियन लीग : बार्सिलोना ने लगातार आठवीं बार अंतिम-चार में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया
  • देश में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : इंडियन ऑयल
  • पश्चिम एशिया संकट : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
  • लिंगभेद विवाद के केंद्र में रही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन सेमीफाइनल में पहुंचीं
  • जब मैं टूटा था, तब दिनेश काॢतक ने मेरी मदद की : जितेश शर्मा
Saturday, Apr 4, 2026
Published on: Friday, April 03, 2026
व्यापार

पश्चिम एशिया संकट : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी


 
 इस्लामाबाद  :  अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण वैश्विक तेल कीमतों में उछाल से पाकिस्तान ने पेट्रोल तथा हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को इस संबंध में घोषणा की। इसके अनुसार, पेट्रोल की कीमत 137.23 रुपये प्रति लीटर (करीब 42.7 प्रतिशत) बढ़ाकर 321.17 रुपये से 458.41 रुपये प्रति लीटर कर दी। वहीं एचएसडी की कीमत 184.49 रुपये प्रति लीटर (करीब 55 प्रतिशत) बढ़ाकर 335.86 रुपये से 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी गई। ये नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
केरोसिन तेल की कीमत भी 34.08 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 457.80 रुपये कर दी गई है।  सरकार ने डीजल की कीमतों में वृद्धि को सीमित रखने के लिए पेट्रोलियम शुल्क दरों में भी बदलाव किया है। पेट्रोल पर शुल्क 105 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया जबकि डीजल पर 55 रुपये प्रति लीटर के शुल्क को शून्य कर दिया गया। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने इस फैसले को कठिन निर्णय करार देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सब्सिडी को केवल जरूरतमंद वर्गों तक सीमित रखना, वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और आर्थिक स्थिरता को सुरक्षित रखना है। प्रधानमंत्री के आर्थिक मामलों के सलाहकार खुर्म शहजाद ने जियो न्यूज के साथ साक्षात्कार में कहा कि पिछले महीने पेट्रोल की खपत में आठ प्रतिशत और डीजल की खपत में 13 प्रतिशत वृद्धि दर्ज होने के बाद सरकार ने खपत नियंत्रित करने के लिए कीमतें बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद सरकार ने पहले ही 55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी। बाद में तीन सप्ताह तक और बढ़ोतरी को रोका गया। सरकार अब भी मोटरसाइकिल चालकों, अंतरनगरीय परिवहन, मालवाहक वाहनों और किसानों को सब्सिडी दे रही है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.