Please wait...

 
Trending Now
  • महिला चैंपियन लीग : बार्सिलोना ने लगातार आठवीं बार अंतिम-चार में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया
  • देश में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : इंडियन ऑयल
  • पश्चिम एशिया संकट : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
  • लिंगभेद विवाद के केंद्र में रही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता लिन सेमीफाइनल में पहुंचीं
  • जब मैं टूटा था, तब दिनेश काॢतक ने मेरी मदद की : जितेश शर्मा
Saturday, Apr 4, 2026
Published on: Friday, April 03, 2026
व्यापार

देश में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं : इंडियन ऑयल


 
 
 
भुवनेश्वर/नई दिल्ली : देशभर में एलपीजी (रसोई गैस) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, पर्याप्त और नियंत्रण में है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद घरेलू एलपीजी आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इंडियन ऑयल ने बताया कि घरों तक एलपीजी की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी है और प्रतिदिन करीब 28 लाख सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है, जो सामान्य स्तर के अनुरूप है। उपभोञ्चताओं को एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए एसएमएस और आईवीआरएस जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। वर्तमान में लगभग 87 प्रतिशत बुकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो रही है। सिलेंडर की डिलीवरी डीएसी ओटीपी प्रणाली के जरिए की जा रही है, जिससे सही उपभोञ्चता तक सिलेंडर पहुंच सुनिश्चित हो सके। कंपनी ने कहा कि सोशल मीडिया पर उपभोञ्चताओं की शिकायतों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। इंडेन उपभोञ्चता सहायता के लिए इंडेनकेयरएचओ एट इंडियनऑयल.इन पर संपर्क कर सकते हैं।
कुछ एलपीजी वितरकों द्वारा अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। काला बाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए विशेष टीमों द्वारा अब तक 7,500 से अधिक औचक निरीक्षण किए गए हैं। इनमें 141 वितरकों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें 5 वितरकों का निलंबन भी शामिल है। इंडियन ऑयल और अन्य तेल विपणन कंपनियां राज्यों की सरकारों के साथ मिलकर अनियमितताओं पर नियंत्रण के लिए काम कर रही हैं। अब तक करीब 68,000 छापेमारी, 855 एफआईआर दर्ज और 48,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। कंपनी ने उपभोञ्चताओं को आश्वस्त किया है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उपभोञ्चताओं से अपील की गई है कि वे गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, घबराहट में अतिरिञ्चत बुकिंग या भंडारण न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। इंडियन ऑयल ने कहा कि वह एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति, पारदर्शिता और अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.