Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा के 14 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति
  • मेरे लिए बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करना आसान नहीं था : पडिक्कल
  • एशिया चैंपियनशिप में लक्ष्य और सिंधु पर होगा दारोमदार
  • लीड्स 1987 के बाद पहली बार एफए कप के सेमीफाइनल में
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कबाड़ निस्तारण से की 290 करोड़ की कमाई
Tuesday, Apr 7, 2026
Published on: Monday, April 06, 2026
राज्य

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस ः समृद्ध ओडिशा के निर्माण के लिए हों एकजुट : मुख्यमंत्री माझी


भुवनेश्वर, (निप्र) : प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके समर्पण और परिश्रम की सराहना की। भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं के त्याग, आदर्शों और शाश्वत मूल्यों पर आधारित है।
 
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र से प्रेरित यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है, जो करोड़ों भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की यात्रा केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर सुधार और सेवा की एक सतत धारा है। पार्टी के मूल सिद्धांत ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
 
ओडिशा में पार्टी के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दिखाई दे रहा विकास का नया दौर पार्टी के समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों तथा संगठनात्मक एकता का परिणाम है। मुख्यमंत्री माझी ने सभी कार्यकर्ताओं से ‘समृद्ध ओडिशा’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के महान लक्ष्य के प्रति पुन: समर्पित होने का आह्वान किया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा, हर कार्यकर्ता की निस्वार्थ सेवा और समर्पण ही हमारी वास्तविक शक्ति है और भविष्य के लिए प्रेरणा भी।
 
मुख्यमंत्री माझी ने अपने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखे संदेश में कहा, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मैं सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, समर्थकों और हम पर विश्वास जताने वाले आमजन को हार्दिक बधाई देता हूं। हमारी पार्टी केवल एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि एक जीवंत विचारधारा है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के त्याग, आदर्शों और मूल्यों से प्रेरित है। ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र से प्रेरित यह परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है।
 
भाजपा की विकास यात्रा केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं, बल्कि सुधार और सेवा की निरंतर धारा है। ‘अंत्योदय से  राष्ट्रोदय’ का हमारा संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए है। आज ओडिशा में जो विकास का नया युग दिखाई दे रहा है, वह हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठनात्मक एकता का परिणाम है। आइए, हम सभी ‘समृद्ध ओडिशा’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के इस महान लक्ष्य के लिए पुन: संकल्प लें। हर कार्यकर्ता की नि:स्वार्थ सेवा और समर्पण ही हमारी शक्ति और भविष्य की प्रेरणा है। भारत माता की जय। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.