Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा के 14 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति
  • मेरे लिए बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करना आसान नहीं था : पडिक्कल
  • एशिया चैंपियनशिप में लक्ष्य और सिंधु पर होगा दारोमदार
  • लीड्स 1987 के बाद पहली बार एफए कप के सेमीफाइनल में
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कबाड़ निस्तारण से की 290 करोड़ की कमाई
Tuesday, Apr 7, 2026
Published on: Monday, April 06, 2026
खेल

लीड्स 1987 के बाद पहली बार एफए कप के सेमीफाइनल में


वेस्ट हैम के दो गोल ऑफसाइड के कारण कर दिया गया रद्द 
 
लंदन : लीड्स ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में दो गोल की बढ़त गंवा दी लेकिन आखिर में वह वेस्ट हैम को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर 1987 के बाद पहली बार एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा। माटेउस फर्नांडेस और एक्सल दिसासी ने 93वें और 96वें मिनट में गोल दागकर वेस्ट हैम को लंदन स्टेडियम में खेले गए मैच में 2-2 से बराबरी पर ला दिया। इससे मैच अतिरिक्त समय तक खिंच गया।
 
क्वार्टर फाइनल के इस मैच में अतिरिक्त समय में वेस्ट हैम के दो गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिए गए, जिसके बाद लीड्स ने शूटआउट में जीत हासिल की। वेस्ट हैम के फिनले हेरिक ने जोएल पिरो की पेनल्टी बचाई, लेकिन लीड्स ने पास्कल स्ट्रुइक ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। 
 
इससे पहले निर्धारित समय में आओ तानाका और डोमिनिक कैल्वर्ट लेविन के गोल से लीड्स ने 2-0 की बढ़त हासिल की थी। लीड्स सेमीफाइनल में चेल्सी से भिड़ेगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मैनचेस्टर सिटी और साउथेम्प्टन आमने-सामने होंगी। ए मैच 25 और 26 अप्रैल को वेम्बली में खेले जाएंगे।
 
 

 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.