Please wait...

 
Trending Now
  • ओडिशा के 14 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति
  • मेरे लिए बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करना आसान नहीं था : पडिक्कल
  • एशिया चैंपियनशिप में लक्ष्य और सिंधु पर होगा दारोमदार
  • लीड्स 1987 के बाद पहली बार एफए कप के सेमीफाइनल में
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कबाड़ निस्तारण से की 290 करोड़ की कमाई
Tuesday, Apr 7, 2026
Published on: Monday, April 06, 2026
खेल

मेरे लिए बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करना आसान नहीं था : पडिक्कल


बेंगलुरु, (एजेंसी) :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने सफेद गेंद के प्रारूपों में अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय अपने कंफर्ट जोन (आरामदायक दायरे) से बाहर निकलने और अपनी बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करने को दिया। देवदत्त ने आईपीएल के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रन बनाने के बाद रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 50 रन बनाए। 
 
आरसीबी ने यह मैच 43 रन से जीता।  देवदत्त ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली। बल्लेबाजी में बदलाव करना आसान नहीं था क्योंकि क्रिकेट के इस प्रारूप के लिए मुझे अपनी बुनियाद को पूरी तरह से बदलना पड़ा। उन्होंने कहा, यह बदलाव मुझे जानबूझकर करना पड़ा और आरसीबी और सहयोगी स्टाफ ने मेरा मार्गदर्शन करके बहुत मदद की। लेकिन क्या टी20 के एक आयामी होने का खतरा है क्योंकि सभी बल्लेबाज अपने पावर हिटिंग कौशल को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं?
 
 इस सवाल पर देवदत्त ने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी का स्तर काफी बढ़ गया है। मुझे लगता है कि हर कोई बड़े छक्के और चौके लगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और अब गेंदबाजों की जिम्मेदारी है कि वे भी उसी राह पर चलते हुए अपने खेल का स्तर ऊपर ले जाएं। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.