भुवनेश्वर, (निप्र) : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ओडिशा के प्रमुख चांदी आभूषण ब्रांड चांदी भंडार ने चंद्रशेखरपुर स्थित कमला विहार में अपने 29वें स्टोर का शुभारंभ किया। करीब 12 वर्षों से अपनी विश्वसनीयता, शुद्धता और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए पहचाने जाने वाले इस ब्रांड ने इस नए स्टोर के जरिए अपने विस्तार को और मजबूत किया है।
लगभग 2000 वर्गफुट में फैला यह स्टोर आधुनिकता और पारंपरिक शैली का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करता है, जिससे ग्राहकों को एक प्रीमियम खरीदारी अनुभव मिलता है। इस नए स्टोर में 92.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी के आभूषण और बर्तन उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए जिरकॉन जड़े नेकलेस, चूडिय़ां, झुमके, अंगूठियां, ब्रेसलेट और पायल जैसे आकर्षक डिजाइन पेश किए गए हैं, जो रोजमर्रा और त्योहार दोनों अवसरों के लिए उपयुक्त हैं।
पुरुषों के लिए ‘अमोघ कलेक्शन’ में स्टाइलिश ब्रेसलेट, अंगूठियां, कफलिंक और चेन शामिल हैं, वहीं बच्चों के लिए भी विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं। ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए 3 अप्रैल से 19 अप्रैल तक मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे ग्राहकों को खरीदारी का विशेष अवसर मिल रहा है। इस मौके पर लिप्सा हंस ने कहा, चंद्रशेखरपुर में हमारा 29वां स्टोर खोलना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह हमारे ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक है और अक्षय तृतीया के अवसर पर एक नई शुरुआत भी।