भुवनेश्वर, (निप्र) : ओडिशा के प्रमुख आभूषण ब्रांड अरुंधती ज्वेलर्स ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘प्रिफर्ड रिटेलर्स ऑफ इंडिया-2026’ सम्मान से इस ब्रांड को सम्मानित किया गया है। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में अरुंधती ग्रुप के प्रबंध निदेशक ब्रह्मानंद मेहेर और निदेशक अरुंधती मेहेर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
यह सम्मान न केवल ब्रांड के लिए, बल्कि पूरे ओडिशा के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में जीजेसी के अध्यक्ष राजेश रोकडे, आईडीटी के प्रबंध निदेशक गौरव इसार, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता समेत देशभर से आए हजारों ज्वेलरी उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित उद्यमी मौजूद रहे। इस दौरान अरुंधती ज्वेलर्स की उपलब्धि को राष्ट्रीय मंच पर सराहा गया। इस अवसर पर ब्रह्मानंद मेहेर ने कहा कि ओडिशावासियों का विश्वास, स्नेह और समर्थन ही इस सफलता की असली नींव है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि उनके सभी सहयोगियों और ग्राहकों के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि उत्कृष्ट कारीगरी और ग्राहकों के प्रति विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी भी है। अरुंधती ज्वेलर्स भविष्य में भी अपनी शुद्धता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट सेवा को बनाए रखते हुए ओडिशा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।