Please wait...

 
Trending Now
  • शैलेश वर्मा ने विजय खंडेलवाल से की मुलाकात
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वेदांता एल्युमिनियम ने रिसर्च और सस्टेनेबल इनोवेशन को दिया बढ़ावा
  • प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत
  • तालचेर जेसीआई ने लगाया रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रह
  • एएम/एनएस इंडिया ने महिला उत्पादक समूहों को बांटे उपकरण
Sunday, Mar 1, 2026
Published on: Saturday, February 28, 2026
राज्य

टीएसएफ ने 222 जरूरतमंदों को बांटे सहायक उपकरण


जोड़ा, (निप्र) : टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) की ओर से आयोजित सबल कार्यक्रम के तहत जोड़ा क्षेत्र में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। भारत सरकार की एडीआईपी एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलिम्को) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जोड़ा और उसके आस-पास के इलाकों के 222 दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक को यह सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
 
विशेष अभियान के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन की टीम ने आंगनबाड़ी कर्मियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से कुल 288 जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान की थी। 3 से 5 फरवरी के बीच आयोजित स्क्रीनिंग एवं जांच शिविर के बाद 222 लोगों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए पात्र पाया गया। 25 एवं 26 फरवरी को जोड़ा, बिचाकुंडी, बिलेईपदा तथा खंडबंध क्षेत्र में वितरण शिविर आयोजित कर लाभार्थियों को उपकरण उपलब्ध कराए गए।
 
इस दौरान एलिम्को के तकनीकी विशेषज्ञों ने उपकरणों के सही उपयोग एवं रखरखाव संबंधी प्रशिक्षण भी लाभार्थियों तथा उनके परिजनों को दिया। कार्यक्रम में टाटा स्टील लिमिटेड के फेरो एलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के प्रमुख शंभूनाथ झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं एफएएमडी के वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) अनुज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (सेफ्टी) जीवितेश अनोखे, बालदा सरपंच वरुण नायक, बिरकला सरपंच मुखा नायक तथा पंचायत समिति सदस्य ज्ञानरंजन खुंटिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.