Please wait...

Trending Now
  • शैलेश वर्मा ने विजय खंडेलवाल से की मुलाकात
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वेदांता एल्युमिनियम ने रिसर्च और सस्टेनेबल इनोवेशन को दिया बढ़ावा
  • प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत
  • तालचेर जेसीआई ने लगाया रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रह
  • एएम/एनएस इंडिया ने महिला उत्पादक समूहों को बांटे उपकरण
Sunday, Mar 1, 2026
Published on: Saturday, February 28, 2026
राज्य

ईस्ट कोस्ट रेलवे चलाएगा 132 होली स्पेशल ट्रेनें

भुवनेश्वर, (निप्र) : आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अपने अधिकार क्षेत्र से 132 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसके अतिरिञ्चत, देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली 150 और होली स्पेशल ट्रेनें ईकोर के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे त्योहार के दौरान यात्रा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। हर वर्ष होली के समय यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनें फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च 2026 के अंत तक विभिन्न उच्च मांग वाले मार्गों पर चलाई जाएंगी। 

ईकोर से आरंभ होने वाले प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में भुवनेश्वर-यशवंतपुर, भुवनेश्वर- धनबाद, संबलपुर-इरोड, पुरी-पटना शामिल हैं। वहीं, विशाखापत्तनम से तिरुपति,शालीमार, चेरलापल्ली, एसएमवीटी बेंगलुरु के लिए टे्रनें शामिल हैं। भुवनेश्वर-यशवंतपुर, विशाखापत्तनम-तिरुपति, विशाखापत्तनम-शालीमार, विशाखापत्तनम-एसएमवीटी बेंगलुरु, भुवनेश्वर-धनबाद और पुरी-पटना मार्गों पर त्योहार के दौरान विशेष रूप से अधिक मांग देखी जा रही है।
 
ईकोर से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों के अलावा, एर्नाकुलम, बरौनी, दिल्ली, पटना, भुसावल, मुजफ्फरपुर, संतरागाछी, तिरुवनंतपुरम, नाहरलगुन, टाटा, बेंगलुरु, गोमती नगर, चेन्नई और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों से चलने वाली लगभग 150 विशेष ट्रेनें ईकोर क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे कनेक्टिविटी और यात्री सुविधा में और वृद्धि होगी।
 
भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाएं
पूर्व तट रेलवे की ओर से बताया गया है कि त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भुवनेश्वर, पुरी, संबलपुर, ब्रह्मपुर और विशाखापत्तनम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अलग होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। पीक आवर्स के दौरान प्लेटफॉर्म पर नियंत्रित प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा ताकि भीड़भाड़ रोकी जा सके। विशेष ट्रेनों में सुव्यवस्थित रूप से चढऩे के लिए बैरिकेडिंग के साथ कतार व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्टेशनों पर अति‍रिक्त रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कर्मियों और वाणिज्यिक स्टाफ की तैनाती की गई है। ट्रेन आगमन, प्लेटफॉर्म संख्या आदि की जानकारी के लिए नियमित घोषणाएं की जाएंगी।
 
ईस्ट कोस्ट रेलवे चलाएगा 132 होली स्पेशल ट्रेनें
भुवनेश्वर, (निप्र) : आगामी होली त्योहार के दौरान यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अपने अधिकार क्षेत्र से 132 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसके अतिरिञ्चत, देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली 150 और होली स्पेशल ट्रेनें ईकोर के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे त्योहार के दौरान यात्रा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। हर वर्ष होली के समय यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनें फरवरी के अंतिम सप्ताह से मार्च 2026 के अंत तक विभिन्न उच्च मांग वाले मार्गों पर चलाई जाएंगी। 
ईकोर से आरंभ होने वाले प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में भुवनेश्वर-यशवंतपुर, भुवनेश्वर- धनबाद, संबलपुर-इरोड, पुरी-पटना शामिल हैं। वहीं, विशाखापत्तनम से तिरुपति,
शालीमार, चेरलापल्ली, एसएमवीटी बेंगलुरु के लिए टे्रनें शामिल हैं। भुवनेश्वर-यशवंतपुर, विशाखापत्तनम-तिरुपति, विशाखापत्तनम-शालीमार, विशाखापत्तनम-एसएमवीटी बेंगलुरु, भुवनेश्वर-धनबाद और पुरी-पटना मार्गों पर त्योहार के दौरान विशेष रूप से अधिक मांग देखी जा रही है।
ईकोर से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों के अलावा, एर्नाकुलम, बरौनी, दिल्ली, पटना, भुसावल, मुजफ्फरपुर, संतरागाछी, तिरुवनंतपुरम, नाहरलगुन, टाटा, बेंगलुरु, गोमती नगर, चेन्नई और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों से चलने वाली लगभग 150 विशेष ट्रेनें ईकोर क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे कनेक्टिविटी और यात्री सुविधा में और वृद्धि होगी।
:: भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाएं
पूर्व तट रेलवे की ओर से बताया गया है कि त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भुवनेश्वर, पुरी, संबलपुर, ब्रह्मपुर और विशाखापत्तनम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अलग होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। पीक आवर्स के दौरान प्लेटफॉर्म पर नियंत्रित प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा ताकि भीड़भाड़ रोकी जा सके। विशेष ट्रेनों में सुव्यवस्थित रूप से चढऩे के लिए बैरिकेडिंग के साथ कतार व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिञ्चत रेलवे प्रोटेञ्चशन फोर्स कर्मियों और वाणिज्यिक स्टाफ की तैनाती की गई है। ट्रेन आगमन, प्लेटफॉर्म संख्या आदि की जानकारी के लिए नियमित घोषणाएं की जाएंगी।
 
हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.