Please wait...

 
Trending Now
  • शैलेश वर्मा ने विजय खंडेलवाल से की मुलाकात
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वेदांता एल्युमिनियम ने रिसर्च और सस्टेनेबल इनोवेशन को दिया बढ़ावा
  • प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत
  • तालचेर जेसीआई ने लगाया रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रह
  • एएम/एनएस इंडिया ने महिला उत्पादक समूहों को बांटे उपकरण
Sunday, Mar 1, 2026
Published on: Saturday, February 28, 2026
व्यापार

आरबीआई का ग्राहक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित


भुवनेश्वर, (निप्र) : जनसामान्य में वित्तीय जागरुकता बढ़ाने तथा लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने और सूचित वित्तीय निर्णय लेने के लिए सशञ्चत बनाने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक ने शनिवार को भुवनेश्वर में ग्राहक जागरुकता विषय पर एक टाउनहॉल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के उप गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ शारदा प्रसन्न मोहंती, बैंकिंग लोकपाल नेंगनेइकिम गुइटे, महाप्रबंधक अनीता पटनायक, एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक एवं एसएलबीसी संयोजक, आरबीआई, नाबार्ड, सिडबी, एनएचबी के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न बैंकों के नियंत्रक प्रमुख तथा स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, किसानों, उद्यमियों और वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न लक्षित समूहों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 
अपने स्वागत भाषण में डॉ मोहंती ने वित्तीय साक्षरता के प्रसार के लिए आरबीआई भुवनेश्वर द्वारा नुक्कड़ नाटक, लघु नाटिका, प्रश्नोत्तरी आदि जैसे नवाचारों के माध्यम से किए जा रहे विशेष प्रयासों पर प्रकाश डाला। उप गवर्नर मुर्मू ने गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय समुदायों तक पहुंचकर जमीनी स्तर पर वित्तीय जागरुकता फैलाने के लिए आरबीआई भुवनेश्वर के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने डिजिटल भुगतान के प्रभाव और साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए आवश्यक सावधानियों पर भी जोर दिया।
 
आरबीआई की शिकायत निवारण प्रणाली का उल्लेख करते हुए उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी होने पर आम जनता से रिजर्व बैंक के लोकपाल से संपर्क करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस अवसर पर आरबीआई भुवनेश्वर के कर्मचारियों द्वारा वित्तीय साक्षरता पर आधारित एक नुञ्चकड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें बचत, निवेश, बीमा, पेंशन, सिञ्चका/नोट विनिमय सुविधा, साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम और आरबीआई की शिकायत निवारण प्रणाली के महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों द्वारा एमएसएमई, कृषि और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सफलताओं को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम को उपस्थित जनसमूह ने काफी सराहा।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.