कटक, (निप्र) : सैल्यूट तिरंगा के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा एवं उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने उद्योगपति व प्रदेश संरक्षक विजय खंडेलवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी देशभक्ति कार्यक्रम 'एक शाम शहीदों के नामÓ के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष वर्मा एवं उपाध्यक्ष शर्मा ने खंडेलवाल एवं उनकी धर्मपत्नी को तिरंगा पट्टा पहनाकर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया। विजय खंडेलवाल ने इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को स्मरण करना और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना हम सभी का कर्तव्य है।