Please wait...

 
Trending Now
  • एमसीएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 210.75 मिलियन टन कोयला प्रेषण के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया
  • डालमिया सीमेंट ने मनाया उत्कल दिवस
  • सीफा का 39वां वार्षिक दिवस मनाया गया
  • ओपी जिंदल स्कूल में मना उत्कल दिवस
  • पीपीए ने 156.45 एमएमटी कार्गो के साथ किया रिकॉर्ड प्रदर्शन
Thursday, Apr 2, 2026
Published on: Wednesday, April 01, 2026
राज्य

खरीफ धान खरीद अवधि 7 दिन बढ़ी


भुवनेश्वर, (निप्र) : राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन में किसानों को राहत देते हुए धान खरीद की अवधि को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी किसान का टोकन अवधि समाप्त होने के कारण निष्प्रभावी न हो। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि इस विस्तार से सभी पंजीकृत किसानों को बिना किसी बाधा के अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा। वर्तमान खरीफ सीजन में अब तक राज्य सरकार द्वारा 77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं, 18.64 लाख किसानों ने अपनी फसल सफलतापूर्वक बेची है। इसके बदले में 22,884 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। 

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.