राउरकेला/राजगांगपुर, (निप्र) : देश की अग्रणी सीमेंट निर्माताओं में से एक डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (डीसीबीएल ) ने राजगांगपुर यूनिट में उत्कल दिवस मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सक्वमान करते हुए राज्य से अपने गहरे जुड़ाव को दोहराया। उत्कल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर वञ्चताओं ने कहा कि पंडित गोपबंधु दास ओडिशा के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और शिक्षाविद थे।
इसके बाद ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत और उस ऐतिहासिक आंदोलन पर चर्चा की गई। उत्कल दिवस पर डालमिया सीमेंट ने राजगांगपुर और लांजीबर्ना खदान क्षेत्रों के 200 से अधिक किसानों को खेती के उपकरण वितरित किए। गोपबंधु पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ नेतृत्व ने भाग लिया, जिसमें राजगांगपुर के कार्यकारी निदेशक और यूनिट हेड चेतन श्रीवास्तव के साथ-साथ अन्य अधिकारी और समुदाय के सदस्य शामिल थे। इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, डीसीबीएल के कार्यकारी निदेशक और राजगांगपुर यूनिट हेड चेतन श्रीवास्तव ने कहा उत्कल दिवस ओडिशा की भावना, विरासत और प्रगति का उत्सव है।
डालमिया सीमेंट में राज्य के साथ हमारा रिश्ता केवल व्यापार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हम यहां के लोगों और उनकी प्रगति के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। हमें इस यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व है और हम राज्य के विकास तथा यहां के समुदायों की भलाई में सहयोग देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। डालमिया सीमेंट सतत कृषि, जल संरक्षण, कौशल विकास और स्वास्थ्य सेवा जैसे विभिन्न केंद्रित सामुदायिक पहलों के माध्यम से ओडिशा के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखे हुए है। कंपनी अपने सीएसआर कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीण आजीविका को बेहतर बनाने स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और पूरे राज्य में दीर्घकालिक व समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।