Please wait...

 
Trending Now
  • एमसीएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 210.75 मिलियन टन कोयला प्रेषण के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया
  • डालमिया सीमेंट ने मनाया उत्कल दिवस
  • सीफा का 39वां वार्षिक दिवस मनाया गया
  • ओपी जिंदल स्कूल में मना उत्कल दिवस
  • पीपीए ने 156.45 एमएमटी कार्गो के साथ किया रिकॉर्ड प्रदर्शन
Thursday, Apr 2, 2026
Published on: Wednesday, April 01, 2026
राज्य

ओपी जिंदल स्कूल में मना उत्कल दिवस


अनगुल, (निप्र) : ओपी जिंदल स्कूल परिसर में उत्कल दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओडिय़ा विभाग के प्रमुख शिरीष कुमार मिश्र ने उत्कल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डा अश्विनी कुमार साहू एवं वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर ओडिशा के महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे उत्कल जननी’ का गायन किया, जबकि विद्यार्थियों ने मनमोहक ओडिसी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण प्रस्तुत कर उत्कल दिवस के महत्व को रेखांकित किया और ओडिशा की समृद्ध विरासत, संस्कृति एवं परंपराओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों के लिए कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें उनकी रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली। इस अवसर पर प्राचार्य साहू ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को उत्कल की गौरवशाली विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

हाल की खबरें
Copyright © 2026 PRAJABARTA. All rights reserved.